Om Jai Shiv Omkaraॐ जय शिव ओंकारा
Aarti of Shiva as Omkara, worshipped with Brahma and Vishnu: his many forms and ornaments, his place in Kashi, and the blessing on whoever sings it.ओंकार स्वरूप शिव की आरती, ब्रह्मा और विष्णु सहित: उनके रूप और आभूषण, काशी में उनका वास, और गाने वाले को मनवांछित फल।
Official video from T-Series Bhakti Sagar, played in YouTube's privacy-enhanced player. YouTube loads only when you tap.T-Series भक्ति सागर का आधिकारिक वीडियो, YouTube के गोपनीयता-अनुकूल प्लेयर में। YouTube केवल टैप करने पर लोड होता है।
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजे।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
तीनों रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।
चन्दन मृगमद सोहै भाले शशिधारी॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोइ नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥
Read aloud by your phone's own voice, not a recording. While listening, tap any line to jump to it.आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में पढ़ा जाता है, रिकॉर्डिंग नहीं। सुनते समय किसी भी पंक्ति पर टैप करके वहाँ जाएँ।
- Deityदेवता
- Shivaशिव
- Usually sungप्रायः गाई जाती है
- Mondayसोमवार
Traditional text in the public domain; wording varies a little by region and family.सार्वजनिक डोमेन का पारंपरिक पाठ; क्षेत्र और परिवार के अनुसार शब्द थोड़े भिन्न हो सकते हैं।