Om Jai Jagdish Hareॐ जय जगदीश हरे
The best-loved aarti in Hindu homes: praise of Jagdish, Lord of the world, who removes the troubles of devotees, and a prayer to surrender body, mind and wealth to Him.हिंदू घरों की सबसे प्रिय आरती: जगत के स्वामी जगदीश की स्तुति, जो भक्तों के संकट हरते हैं, और तन-मन-धन उन्हें अर्पित करने की प्रार्थना।
Official video from T-Series Bhakti Sagar, played in YouTube's privacy-enhanced player. YouTube loads only when you tap.T-Series भक्ति सागर का आधिकारिक वीडियो, YouTube के गोपनीयता-अनुकूल प्लेयर में। YouTube केवल टैप करने पर लोड होता है।
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥ ॐ जय जगदीश हरे॥
जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का, स्वामी दुःख बिनसे मन का।
सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय जगदीश हरे॥
मात पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी, स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूँ मैं जिसकी॥ ॐ जय जगदीश हरे॥
तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी, स्वामी तुम अन्तर्यामी।
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सब के स्वामी॥ ॐ जय जगदीश हरे॥
तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता, स्वामी तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय जगदीश हरे॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति, स्वामी सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय जगदीश हरे॥
दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे, स्वामी तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय जगदीश हरे॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा, स्वामी पाप हरो देवा।
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥ ॐ जय जगदीश हरे॥
तन मन धन सब है तेरा, स्वामी सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा॥ ॐ जय जगदीश हरे॥
Read aloud by your phone's own voice, not a recording. While listening, tap any line to jump to it.आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में पढ़ा जाता है, रिकॉर्डिंग नहीं। सुनते समय किसी भी पंक्ति पर टैप करके वहाँ जाएँ।
- Deityदेवता
- Vishnuविष्णु
- Composed byरचयिता
- Pandit Shardha Ram Phillauri (1870s)पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी (1870 के दशक)
Traditional text in the public domain; wording varies a little by region and family.सार्वजनिक डोमेन का पारंपरिक पाठ; क्षेत्र और परिवार के अनुसार शब्द थोड़े भिन्न हो सकते हैं।