Krishna · Aartiकृष्ण · आरती

Aarti Kunj Bihari Kiआरती कुंजबिहारी की

Aarti of Krishna, who roams the groves of Vrindavan holding the Govardhan hill: his peacock crown, flute, Radha beside him, and the Ganga flowing from his feet.वृंदावन के कुंजों में विहार करने वाले, गोवर्धन धारी कृष्ण की आरती: मोर मुकुट, मुरली, संग राधा, और चरणों से निकली गंगा।

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।

श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला।

गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली।

लतन में ठाढ़े बनमाली, भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक,

चंद्र सी झलक, ललित छवि श्यामा प्यारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।

गगन सों सुमन रासि बरसै, बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग,

अतुल रति गोप कुमारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

जहाँ ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा।

स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच,

चरन छवि श्रीबनवारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू।

चहुँ दिसि गोपि ग्वाल धेनू, हँसत मृदु मंद, चाँदनी चंद, कटत भव फंद,

टेर सुन दीन दुखारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

Read aloud by your phone's own voice, not a recording. While listening, tap any line to jump to it.आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में पढ़ा जाता है, रिकॉर्डिंग नहीं। सुनते समय किसी भी पंक्ति पर टैप करके वहाँ जाएँ।

Deityदेवता
Krishnaकृष्ण
Usually sungप्रायः गाई जाती है
Janmashtamiजन्माष्टमी

Traditional text in the public domain; wording varies a little by region and family.सार्वजनिक डोमेन का पारंपरिक पाठ; क्षेत्र और परिवार के अनुसार शब्द थोड़े भिन्न हो सकते हैं।

More aartisऔर आरतियाँ