Durga · Aartiदुर्गा · आरती

Jai Ambe Gauriजय अम्बे गौरी

Aarti of Mother Durga, worshipped by Hari, Brahma and Shiva: her red garments and garland, her lion, her victory over Shumbha, Nishumbha, Chanda, Munda, Madhu and Kaitabha.माँ दुर्गा की आरती, जिन्हें हरि, ब्रह्मा और शिव ध्याते हैं: लाल वस्त्र और माला, सिंह वाहन, और शुम्भ-निशुम्भ, चण्ड-मुण्ड, मधु-कैटभ पर विजय।

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।

तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥ जय अम्बे गौरी॥

माँग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को।

उज्ज्वल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको॥ जय अम्बे गौरी॥

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।

रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै॥ जय अम्बे गौरी॥

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी।

सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी॥ जय अम्बे गौरी॥

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।

कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योती॥ जय अम्बे गौरी॥

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती।

धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती॥ जय अम्बे गौरी॥

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।

मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥ जय अम्बे गौरी॥

ब्रह्माणी रुद्राणी, तुम कमला रानी।

आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी॥ जय अम्बे गौरी॥

चौंसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरों।

बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरू॥ जय अम्बे गौरी॥

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।

भक्तन की दुःख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥ जय अम्बे गौरी॥

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।

मनवांछित फल पावत, सेवत नर-नारी॥ जय अम्बे गौरी॥

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।

श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती॥ जय अम्बे गौरी॥

श्री अम्बेजी की आरती, जो कोई नर गावै।

कहत शिवानन्द स्वामी, सुख-सम्पत्ति पावै॥ जय अम्बे गौरी॥

Read aloud by your phone's own voice, not a recording. While listening, tap any line to jump to it.आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में पढ़ा जाता है, रिकॉर्डिंग नहीं। सुनते समय किसी भी पंक्ति पर टैप करके वहाँ जाएँ।

Deityदेवता
Durgaदुर्गा
Usually sungप्रायः गाई जाती है
Navratri, Tuesday, Fridayनवरात्रि, मंगलवार, शुक्रवार

Traditional text in the public domain; wording varies a little by region and family.सार्वजनिक डोमेन का पारंपरिक पाठ; क्षेत्र और परिवार के अनुसार शब्द थोड़े भिन्न हो सकते हैं।

More aartisऔर आरतियाँ