Om Jai Lakshmi Mataॐ जय लक्ष्मी माता
Aarti of Mahalakshmi, honoured by Hari, Brahma and Shiva: giver of wealth, happiness and good fortune, sung especially on Diwali night.महालक्ष्मी की आरती, जिन्हें हरि, ब्रह्मा और शिव पूजते हैं: धन, सुख और सौभाग्य देने वाली, विशेषकर दीपावली की रात।
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
Read aloud by your phone's own voice, not a recording. While listening, tap any line to jump to it.आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में पढ़ा जाता है, रिकॉर्डिंग नहीं। सुनते समय किसी भी पंक्ति पर टैप करके वहाँ जाएँ।
- Deityदेवता
- Lakshmiलक्ष्मी
- Usually sungप्रायः गाई जाती है
- Diwali, Fridayदीपावली, शुक्रवार
Traditional text in the public domain; wording varies a little by region and family.सार्वजनिक डोमेन का पारंपरिक पाठ; क्षेत्र और परिवार के अनुसार शब्द थोड़े भिन्न हो सकते हैं।